ShayariInfinity.com

A House of Quotes & Shayari

Vikram-Betal Stories


Vikram-Betal Stories In Hindi

आपने राजा विक्रम और बेताल का नाम जरूर सुना होगा। बेताल द्वारा राजा विक्रम को कही गयी कहानियों को बच्चों के साथ बड़े-बूढ़े भी बड़े चाव से सुनते हैं।
यदि आपने नही सुना तो संक्षेप में जान लीजिए।

Vikram Betal Kon The

राजा विक्रम उज्जैन देश के राजा थे। वे एक योगी के कहने पर बेताल को मसान में स्थित पीपल के पेड़ से उतारकर योगी के पास लाने के लिए जाते है लेकिन बेताल भी कम चालाक नहीं था। वो बार-बार राजा के बंधन से छूट वापस पेड़ पर जा लटकता था।

जब राजा विक्रम, बेताल को लेकर चलते तो बेताल एक ही शर्त पर चलने को तैयार होता। उसका शर्त था की राजा विक्रम रास्ते में कुछ भी नहीं बोलेगा। यदि बोला तो मैं उसी समय फिर से पेड़ पर जा लटकुँगा।

विक्रम को यह शर्त स्वीकार करना ही पड़ता क्योंकि बेताल के योग-बल के सामने उनकी शक्ति कमजोर पड़ जाती थी।

राह में चलते समय बेताल राजा विक्रम को कहानी सुनाता जिससे की राह जल्दी कट जायें और इस भयानक डरावनी जंगल में मनोरंजन भी हो। विक्रम कुछ बोल भी नही सकते थे। वे बेताल के शर्तों से बाध्य होते थे।
कहानी के अंत में बेताल राजा से एक प्रश्न करता था जिसका उत्तर जानने के लिए बेताल के साथ-साथ गंधर्व, देवतागण, ॠषिगण भी उत्सुक रहते थे। -Vikram-Betal Stories

राजा विक्रम बड़े ही न्याय-प्रतापी थे। तीनों लोकों में उनका न्याय सर्वश्रेष्ठ माना जाता था और बेताल का जो पेचीदगियों से भरा प्रश्न होता था वो न्याय आधारित ही होता था इसी कारण सभी उनके न्याय को सुनने के लिए उत्सुक रहते थे लेकिन जैसे ही वे उत्तर देते, बेताल उत्तर सुनने के बाद हवा में उड़ के भाग जाता क्योंकि विक्रम न बोलने की शर्त तोड़ देते।

Vikram Betal Stories

यहां एक और परेशानी थी कि बेताल कहानी के अंत में राजा विक्रम से कहता यदि तू मेरे प्रश्न का उत्तर जानते हुए भी नहीं बताएगा तो मैं अपने योगबल से तुम्हारे सिर के टुकड़े-टुकड़े कर दूँगा। विक्रम बाध्य हो जाते क्योंकि उन्हें उत्तर ज्ञात होता था।

यदि विक्रम चाहते तो बेताल की कहानियों से अपना ध्यान हटा सकते थे जिसके फलस्वरूप वे कहानी ठीक से नही सुन पाते और उनको उत्तर भी पता नही होता साथ ही न बोलने की शर्त भी नहीं टूटती परन्तु उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि विक्रम जानते थे बेताल बहुत ज्ञानी हैं उसके कहानियों में जीवन, राजकाज तथा गृहस्थी से संबंधित अनेक ज्ञान की बातें छिपी हैं।
इस कारण वे बेताल की कहानियों को बड़े गौर से सुनते थे। -Vikram-Betal Stories

Vikram Betal

दोस्तों बेताल ने जो मनोरंजक कहानियां विक्रम को सुनाये थे उन सभी को आदरणीय सोमदेव जी ने लिखा हैं। इनका पूरा नाम सोमदेव भट्ट था जो संस्कृत भाषा के कवि थे। ऐसा माना जाता है कि इनका जन्म कश्मीर में हुआ था।

Vikram-Betal Stories

यहां पर यह कहना की बैताल पचीसी को सोमदेव जी ने लिखा हैं उचित नही होगा।
काफी समय पहले कविवर सोमदेव जी ने अपने काव्य ग्रंथ “कथा सरित सागर” की रचना की थी जो वास्तव में पौशाचिक भाषा में लिखित काव्य ग्रंथ “वृहत कथा” का संस्कृत में अनुवाद हैं।
“वृहत कथा” के लेखक ‘गुणाढ्य’ है जो आंध्रवंशी राजा सातवाहन के दरबार में मंत्री थे। ग्रंथ ‘वृहत कथा’ अभी उपलब्ध नही हैं।

इस ग्रंथ का सोमदेव जी ने दो भागों में अनुवाद किया हैं।
‘वेताल पंचिविंशति’ अथवा ‘बेताल पच्चीसी’ एवं ‘सिंहासन द्वत्रिंशिका’ अथवा ‘सिंहासन बत्तीसी’ “कथा सरित सागर” के ही दो भाग हैं।

बेताल पच्चीसी में जहां राजा विक्रम और बेताल की कहानियां हैं वहीं सिंहासन बत्तीसी में राजा भोज को बत्तीस कठपुतलियों द्वारा सुनाये राजा विक्रम जो विक्रमादित्य के नाम से भी जाने जाते हैं की कहानियों का संकलन हैं। -Vikram-Betal Stories

दोस्तों इस ब्लॉग पर बेताल पचीसी की कहानियों को उपलब्ध कराने के लिए मैंने कई स्त्रोतों का सहारा लिया हैं। जैसे- इंटरनेट पर उपलब्ध कई बेवसाईटों, कुछ पुरानी पुस्तकों, युट्युब पर उपलब्ध विडियो तथा साथ ही अपने सुने हुए कहानियों का भी उपयोग कहानी लिखने में किया हैं। मैंने यहां त्रुटिरहित कहानी उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश की है क्योंकि अधिकांश बेवसाईटों पर ‘कॅापी-पेस्ट’ करने के कारण कई जगह कहानी त्रुटियुक्त तथा अधूरी रह गई हैं।

आप यदि विकीशोर्स पर विक्रम बेताल की कहानियों को देखें तो आपको कई कहानी अधूरी प्रतीत होगी। मैंने भी विकीशोर्स का सहारा कुछ हद तक लेकर उन सभी कहानियों को पुनः संशोधित करके यहां प्रकाशित किया हैं। अंत में कुछ कहानियां विकीशोर्स से मिलती-जुलती दिखेगी लेकिन ये कहना कि मैंने विकीशोर्स से कॅापी किया उचित नहीं होगा।-Vikram-Betal Stories

विस्तार से राजा विक्रम, योगी और बेताल की आरंभिक कहानी

बैताल पचीसी की कहानी

बहुत पुरानी बात है। धारा नगरी में गंधर्वसेन नाम के एक राजा राज करते थे। उनकी चार रानियाँ तथा छ: लड़के थे। सब-के-सब बड़े ही चतुर और बलवान थे। उसी में से एक विक्रम थे। संयोग से एक दिन राजा की मृत्यु हो गई और उनकी जगह उनका बड़ा बेटा शंख गद्दी पर बैठा।

Read More Stories: Akbar-Birbal Stories

राजा शंख बड़ा विलासी प्रवृत्ति का था। उसका मन राज-काज में नही लगता था। उसके विलासिता के कारण राज्य की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होने लगी। राजकोष घटने लगा। दुश्मनों की नजरें राज्य पर पड़ने लगी। प्रजा के साथ ही सभी मंत्रीगण चाहते थे कि विक्रम राजा बने। विक्रम से भी राज्य की दुर्दशा देखी नही जाती थी। सभी लोग विक्रम के साथ थे। -Vikram-Betal Stories

एक दिन कुछ सिपाहियों की मदद से विक्रम ने उसे मार डाला और स्वयं राजा बना। उसका राज्य दिनोंदिन बढ़ता गया और वह सारे जम्बूद्वीप(भारत) का राजा बन बैठा। एक दिन उसके मन में आया कि उसे घूमकर सैर करनी चाहिए और जिन देशों के नाम उसने सुने हैं, उन्हें देखना चाहिए। सो वह गद्दी अपने छोटे भाई भर्तृहरि को सौंपकर, योगी बन कर, राज्य से निकल पड़ा।

धारा नगरी में ही एक ब्राह्मण तपस्या करता था। एक दिन देवता ने प्रसन्न होकर उसे एक फल दिया और कहा कि इसे जो भी खायेगा, वह अमर हो जायेगा। ब्राह्मण ने वह फल लाकर अपनी पत्नी को दिया और देवता की बात भी बता दी। ब्राह्मणी बोली, “हम अमर होकर क्या करेंगे? हमेशा भीख माँगते रहेंगें। इससे तो मरना ही अच्छा है। तुम इस फल को ले जाकर राजा को दे आओ और बदले में कुछ धन ले आओ।” -Vikram-Betal Stories

यह सुनकर ब्राह्मण फल लेकर राजा भर्तृहरि के पास गया और सारा हाल कह सुनाया। भर्तृहरि ने फल ले लिया और ब्राह्मण को एक लाख मोहरे देकर विदा कर दिया।

भर्तृहरि अपनी एक रानी को बहुत चाहता था। उसने महल में जाकर वह फल उसी को दे दिया। रानी की मित्रता शहर-कोतवाल से थी। उसने वह फल कोतवाल को दे दिया। कोतवाल एक वेश्या के पास जाया करता था। वह उस फल को उस वेश्या को दे आया। वेश्या ने सोचा कि यह फल तो राजा को खाना चाहिए वह इसे खाकर सिर्फ पाप ही करेगी। राजा जीवित रहेगा तो सबका भला करेगा। वह उसे लेकर राजा भर्तृहरि के पास गई और उसे दे दिया। -Vikram-Betal Stories

भर्तृहरि ने उसे बहुत-सा धन दिया, लेकिन जब उसने फल को अच्छी तरह से देखा तो पहचान लिया। उसे बड़ी चोट लगी, पर उसने किसी से कुछ कहा नहीं। उसने महल में जाकर रानी से पूछा कि तुमने उस फल का क्या किया। रानी ने कहा, “मैंने उसे खा लिया।” राजा ने वह फल निकालकर दिखा दिया। रानी घबरा गयी और उसने सारी बात सच-सच कह दी। भर्तृहरि ने पता लगाया तो उसे पूरी बात ठीक-ठीक मालूम हो गयी। वह बहुत दु:खी हुआ। उसने सोचा, यह दुनिया माया-जाल है। इसमें अपना कोई नहीं। वह फल लेकर बाहर आया और उसे धुलवाकर स्वयं खा लिया। फिर राजपाट छोड़, योगी का वेश बना, जंगल में तपस्या करने चला गया।

भर्तृहरि के जंगल में चले जाने से विक्रम की गद्दी सूनी हो गयी। जब राजा इन्द्र को यह समाचार मिला तो उन्होंने एक देव को धारा नगरी की रखवाली के लिए भेज दिया। वह देव रात-दिन वहीं रहकर राज्य की रखवाली करने लगा। -Vikram-Betal Stories

भर्तृहरि के राजपाट छोड़कर वन में चले जाने की बात विक्रम को मालूम हुई तो वह लौटकर अपने देश में आया। आधी रात का समय था। जब वह नगर में घुसने लगा तो देव ने उसे रोका। राजा ने कहा, “मैं विक्रम हूँ। यह मेरा राज है। तुम रोकने वाले कौन होते हो?”

देव बोला, “मुझे राजा इन्द्र ने इस नगर की चौकसी के लिए भेजा है। तुम सच्चे राजा विक्रम हो तो आओ, पहले मुझसे लड़ो क्योंकि सिर्फ विक्रम ही मुझे हरा सकता हैं।”

दोनों में लड़ाई हुई। राजा ने ज़रा-सी देर में देव को पछाड़ दिया। तब देव बोला, “हे राजन्! तुमने मुझे हरा दिया। मैं तुम्हें जीवन-दान देता हूँ।”

इसके बाद देव ने एक कथा कहीं, “राजन्, एक नगर और एक नक्षत्र में तुम तीन आदमी पैदा हुए थे। तुमने राजा के घर में जन्म लिया, दूसरे ने तेली के और तीसरे ने कुम्हार के। तुम यहाँ का राज करते हो, तेली पाताल में राज करता था और साथ ही वह महान साधक भी था। आपसी शत्रुता तथा लोभ के कारण कुम्हार ने योग साधकर तेली को मारकर श्मशान में पिशाच बना पीपल के पेड़ से लटका दिया है। अब वह तुम्हें मारने की फिराक में है। उससे सावधान रहना।” -Vikram-Betal Stories

इतना कहकर देव चला गया और राजा महल में आ गया। राजा को वापस आया देख सबको बड़ी खुशी हुई। नगर में आनन्द मनाया गया। विक्रम फिर राज करने लगा।

एक दिन की बात है कि शान्तिशील नाम का एक योगी विक्रम के पास दरबार में आया और उसे एक फल देकर चला गया। विक्रम को आशंका हुई कि देव ने जिस आदमी को बताया था, कहीं यह वही तो नहीं है! यह सोच उसने फल नहीं खाया, भण्डारी को दे दिया। योगी आता और राजा को एक फल दे जाता।

संयोग से एक दिन विक्रम अपना अस्तबल देखने गये थे। योगी वहीं पहुँचा और फल राजा के हाथ में दे दिया। राजा ने बातों ही बातों में उसे उछाला तो वह हाथ से छूटकर धरती पर गिर पड़ा। उसी समय एक बन्दर ने झपटकर उसे उठा लिया और फोड़ डाला। उसमें से एक लाल निकला, जिसकी चमक से सबकी आँखें चौंधिया गयीं। विक्रम को बड़ा अचरज हुआ। उसने योगी से पूछा, “आप यह लाल मुझे रोज़ क्यों दे जाते हैं?” -Vikram-Betal Stories

योगी ने जवाब दिया, “महाराज! राजा, गुरु, ज्योतिषी, वैद्य और बेटी, इनके घर कभी खाली हाथ नहीं जाना चाहिए।”

विक्रम ने भण्डारी को बुलाकर पीछे के सब फल मँगवाये। कटवाने पर सबमें से एक-एक लाल निकला। इतने लाल देखकर राजा को बड़ा हर्ष हुआ। उसने जौहरी को बुलवाकर उनका मूल्य पूछा। जौहरी बोला, “महाराज, ये लाल इतने कीमती हैं कि इनका मोल करोड़ों रुपयों में भी नहीं आँका जा सकता। एक-एक लाल एक-एक राज्य के बराबर है।”

यह सुनकर विक्रम योगी का हाथ पकड़कर गद्दी पर ले गया। बोला, “योगीराज, आप सुनी हुई बुरी बातें, दूसरों के सामने नहीं कही जाती।”

विक्रम उसे अकेले में ले गये और उनसे फल देने का प्रयोजन पूछा। वहाँ जाकर योगी ने कहा, “महाराज, बात यह है कि गोदावरी नदी के किनारे मसान में मैं एक मंत्र सिद्ध कर रहा हूँ। उसके सिद्ध हो जाने पर मेरा मनोरथ पूरा हो जायेगा। तुम एक रात मेरे पास रहोगे तो मंत्र सिद्ध हो जायेगा। एक दिन रात को हथियार बाँधकर तुम अकेले मेरे पास आ जाना।”

विक्रम ने कहा “अच्छी बात है। यदि मेरी उपस्थिति से आपका मनोरथ पूरा होता है तो मैं जरूर आऊंगा”। इसके उपरान्त योगी दिन और समय बताकर अपने मठ में चला गया। Vikram-Betal Stories

वह दिन आने पर विक्रम अकेला वहाँ पहुँचा। योगी ने उसे अपने पास बिठा लिया। थोड़ी देर बैठकर विक्रम ने पूछा, “महाराज, मेरे लिए क्या आज्ञा है?” योगी ने कहा, “राजन्, यहाँ से दक्षिण दिशा में दो कोस की दूरी पर मसान में एक पीपल के पेड़ पर एक मुर्दा लटका है। उसे मेरे पास ले आओ, तब तक मैं यहाँ पूजा करता हूँ।”

यह सुनकर राजा वहाँ से चल दिया। बड़ी भयंकर रात थी। चारों ओर अँधेरा फैला था। पानी बरस रहा था। भूत-प्रेत शोर मचा रहे थे। साँप आ-आकर पैरों में लिपटते थे। लेकिन विक्रमादित्य हिम्मत से आगे बढ़ता गये। जब राजा मसान में पहुँचा तो देखता क्या है कि शेर दहाड़ रहे हैं, हाथी चिंघाड़ रहे हैं, भूत-प्रेत आदमियों को मार रहे हैं। विक्रम बेधड़क चलता गया और पीपल के पेड़ के पास पहुँच गया। पेड़ जड़ से फुनगी तक आग से दहक रहा था। राजा ने सोचा, हो-न-हो, यह वही योगी है, जिसकी बात देव ने बतायी थी। पेड़ पर रस्सी से बँधा मुर्दा लटक रहा था। राजा पेड़ पर चढ़ गया और तलवार से रस्सी काट दी। मुर्दा नीचे गिर पड़ा और दहाड़ मार-मार कर रोने लगा।

विक्रम ने नीचे आकर पूछा, “तू कौन है?”

विक्रम का इतना कहना था कि वह मुर्दा खिलखिलाकर हँस पड़ा। विक्रम को बड़ा अचरज हुआ। तभी वह मुर्दा फिर पेड़ पर जा लटका। विक्रम फिर चढ़कर ऊपर गया और रस्सी काटते ही, मुर्दे को बगल में दबा, नीचे आया। बोला, “बता, तू कौन है?”

मुर्दा चुप रहा।

तब विक्रम ने उसे एक चादर में बाँधा और योगी के पास ले चला। रास्ते में वह मुर्दा बोला, “मैं बेताल हूँ। तू कौन है और मुझे कहाँ ले जा रहा है?”

विक्रम ने कहा, “मेरा नाम विक्रम है। मैं धारा नगरी का राजा हूँ। मैं तुझे योगी के पास ले जा रहा हूँ।” बेताल बोला, “मैं एक शर्त पर चलूँगा। अगर तू रास्ते में बोलेगा तो मैं लौटकर फिर पेड़ पर जा लटकूँगा।”

विक्रम ने उसकी बात मान ली। फिर बेताल बोला, “पण्डित, चतुर और ज्ञानी, इनके दिन अच्छी-अच्छी बातों में बीतते हैं, जबकि मूर्खों के दिन कलह और नींद में। अच्छा होगा कि हमारी राह भली बातों की चर्चा में बीत जाये। मैं तुझे एक कहानी सुनाता हूँ लेकिन तुम हु-हाँ भी नहीं करना न ही कोई प्रश्न।”

इसके बाद बेताल ने अपनी कहानी आरंभ की और दोस्तों यही से बैताल पच्चीसी की कहानी शुरू होती हैं।
पच्चीसी इसे इसलिये कहते हैं कि बेताल ने एक ही रात में 24 कहानियाँ सुनाई तथा अंतिम कहानी उस धूर्त योगी की हैं जिसके कारण पूरे 25 कहानियों का संग्रह बैताल पचीसी(बेताल पच्चीसी) कहलाता हैं। इसका संकलन आदरणीय सोमदेव जी ने किया।

25 Stories of Vikram Betal

vikram-betal-story-20

Vikram Betal Story 20| बालक क्यों हँसा? बेताल पच्चीसी – बीसवीं कहानी |

Vikram Betal Story 20 चित्रकूट नगर में एक राजा रहता था। एक दिन वह शिकार…
vikram-betal-story-19

Vikram Betal Story 19 | पिण्ड दान का अधिकारी कौन – बेताल पच्चीसी उन्नीसवीं कहानी |

Vikram Betal Story 19 वक्रोलक नामक नगर में सूर्यप्रभ नाम का राजा राज करता था।…

Don`t copy text!